फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ayodhya Ram Mandir: Soil and Gangajal from the holy temple of mother Vindhyavasini sent to ayodhya

Ayodhya Ram Mandir :राम मंदिर निर्माण के लिए भेजा गया मां विंध्यवासिनी के पावन धाम से रज और गंगाजल 

Fri, 31 Jul 2020 09:25 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 31 Jul 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Soil and Gangajal from the holy temple of mother Vindhyavasini sent to ayodhya
मां विंध्यवासिनी

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर के प्रमुख धार्मिक स्थलों से मिट्टी लेकर पूजन के लिए अयोध्या भेजी जा रही है। गुरुवार को मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी के दरबार से भी रज (मिट्टी) और मांं के चरणों का गंगाजल अयोध्या भेजा गया। इसके लिए परिसर में विशेष पूजन और अनुष्ठान भी किया गया। आयोजन के दौरान गणमान्य नागरिक और पुजारियों के अतिरिक्त भक्त भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद द्वारा श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को शिलान्यास एवं भूमि पूजन में भव्य मंदिर निर्माण हेतु मां विंध्यवासिनी के धाम से गंगा जल एवं रज का पूजन किया गया। साथ ही मिर्जापुर के अन्य पवित्र स्थानों मां काली खोह, मां अष्टभुजा, विजयपुर स्थित मां शीतला मंदिर, बड़ी माता, छोटी माता, देवनाथ, दक्ष प्रजापति की यज्ञ स्थली, गणेश मंदिर, रामपुर एवं विभिन्न स्थानों पर पूजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल ने की और कार्यक्रम के संयोजक विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष दीनानाथ मिश्रा रहे।।

विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: Soil and Gangajal from the holy temple of mother Vindhyavasini sent to ayodhya
मंदिर परिसर में किया गया विशेष पूजन - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम में विंध्य हिंदू परिषद काशी प्रांत के धर्म प्रचार अध्यक्ष विजय बहादुर पांडे ने कहा कि पूरे जनपद में राम भक्त, गौ भक्त, गंगा भक्त, देश भक्ति एवं मातृशक्ति से निवेदन है कि जिस समय का इंतजार हम लोगों कई वर्षों से कर रहे थे वह शुभ दिन पांच अगस्त को आ रहा है उसी दिन हम सब लोग अपने घरों में दीप जलाकर हरि कीर्तन करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed