फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Awareness program on Ozone Day at KB College

Mirzapur News: केबी कॉलेज में ओजोन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

Thu, 17 Sep 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Awareness program on Ozone Day at KB College
केबी कालेज में ओजोन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित छात्राएं, सोशल मीडिया
मिर्जापुर। केबी पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग में बुधवार को विश्व ओजोन दिवस (ओजोन परत के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस) पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए भूगोल के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीतम कुमार सिंह ने कहा कि समताप मंडल में स्थित ओजोन परत सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों को पृथ्वी पर आने से रोकती हैं। यह परत मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह त्वचा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से रक्षा करती है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता प्रो. प्रभात सिंह ने वैश्विक प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मांट्रियल प्रोटोकॉल जैसे समझौतों और निरंतर प्रयासों के सकारात्मक परिणाम अब दिखने लगे हैं। ओजोन परत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वैज्ञानिकों का अनुमानों है ओजोन परत आर्कटिक क्षेत्र में वर्ष 2045 तक और अंटार्कटिका में वर्ष 2066 तक सामान्य स्थिति में वापस आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजक डॉ. अवनीश ने तकनीकी पक्षों को रेखांकित करते हुए कहा कि ओजोन को नुकसान पहुंचाने वाले रसायनों का जीवनकाल काफी लंबा होता है। इस अवसर पर डॉ. किरण प्रकाश, डॉ. धनंजय सिंह सहित विभाग के समस्त प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed