फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Auto-rickshaw driver found bloodied by the roadside; signs of severe head injury.

Mirzapur News: सड़क किनारे लहूलुहान मिला ऑटो चालक, सिर पर गंभीर चोट के निशान

Sun, 13 Sep 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw driver found bloodied by the roadside; signs of severe head injury.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अहरौरा। थाना क्षेत्र के नगर पालिका क्षेत्र में स्थित नई बाजार मोहल्ले के चित्त विश्राम रोड पर शुक्रवार देर रात अहरौरा निवासी नूर हसन लहूलुहान अवस्था में मिला। नूर के सिर में गंभीर चोट होने से हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
रात में घायल को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी अहरौरा लाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। 18 घंटे बीत जाने के बाद भी नूर को होश नहीं आया है।
विज्ञापन

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल खंगाल रही है। नई बाजार, अहरौरा निवासी अली हसन ने बताया कि उनका बेटा नूर हसन (35) ऑटो चलाता है। नूर रोज की तरह शुक्रवार को देर रात नौ बजे ऑटो चलाकर आया। मालिक को चाबी सौंपने के बाद वह अपने घर के पास बाजार में एक दुकान पर बैठा था। उसी समय नीले रंग की बाइक से दो युवक पहुंचे और नूर हसन को अपने साथ लेकर चले गए। इसके कुछ ही देर बाद वह चित्त विश्राम-अहरौरा बाजार मार्ग पर सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अली हसन ने बताया कि नूर हसन के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिससे उसका सिर फट गया था और खून आ रहा था। रास्ते से आने-जाने वालों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा लेकर आई और परिजनों को सूचना दी।

क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन मोहम्मद फहीम ने बताया कि पुलिस चित्त विश्राम मार्ग और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। नूर मोहम्मद की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर नीले रंग की अपाचे और संदिग्धों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed