फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Auto carrying baratis overturned, one person died

Mirzapur News: बरातियों को लेकर जा रहा ऑटो पलटा, एक व्यक्ति की मौत

Tue, 30 May 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Auto carrying baratis overturned, one person died
मड़िहान। मड़िहान थाना क्षेत्र के गढ़वा से सत्तेशगढ़ जा रहे बरातियों से भरा ऑटो रविवार की रात पटेवर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो के नीचे दबने से घायल 45 वर्षीय एक व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

गढ़वा ग्रामसभा के पूर्व प्रधान भगवान दास के पुत्र की रविवार को शादी थी। दुल्हा धूमधाम से बरात लेकर सक्तेशगढ़ के लिए रवाना हुआ। ऑटो पर सवार होकर बराती सक्तेशगढ़ जा रहे थे। पटेवर गांव के पास ऑटो पहुंचा था, इस बीच अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार मनोहर (47) समेत 10 बराती दब गए। किसी तरह से स्थानीय लोगों की मदद से सभी को ऑटो के नीचे से निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल मनोहर का इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही खुशी का माहौल गम में बदल गया। बिना बाजे के बरात कन्या पक्ष के दरवाजे पर पहुंची। किसी तरह विवाह संपन्न कराया गया। हादसे के बाद बराती रात में वापस लौट गए। उधर, मौत खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव का माहौल गमगीन हो गया। मनोहर से दो पुत्र दीपक व आंसु तथा एक पुत्री वंदना हैं। मनोहर की मौत से पत्नी दुलारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मड़िहान थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि बरातियों को लेकर जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पटल गया। इस हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed