फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Attendance of girl students will be recorded online even at night

Mirzapur News: रात में भी ऑनलाइन दर्ज होगी छात्राओं की उपस्थिति

Mon, 01 Jan 2024 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Attendance of girl students will be recorded online even at night
मिर्जापुर। सुरक्षा और अध्ययन के प्रति सजगता बढ़ाने के लिए अब जिले के कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं की रात में भी हाजिरी ली जाएगी। यह उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज होगी।
विज्ञापन

अभी तक कस्तूरबा बालिका विद्यालय में प्रतिदिन एक बार छात्राओं की उपस्थिति दर्ज होती थी। लेकिन अब उनकी रात में भी उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी। यह उपस्थिति प्रेरणा एप पर दर्ज होगी। इससे छात्राओं की सुरक्षा के प्रति भी जागरूकता बढ़ेगी। साथ ही यह भी पता चलेगा कि किस विद्यालय में कितनी छात्राओं की कितनी वास्तविक उपस्थिति है। इसके लिए सभी वार्डन को निर्देशित किया गया है और उनको उपस्थिति दर्ज करने के तौर-तरीकों की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षित भी किया गया है। जिले में वर्तमान में 10 कस्तूरबा बालिका विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें 1000 छात्राएं पंजीकृत हैं। प्रत्येक विद्यालय में 100 छात्राओं के आवासीय अध्ययन की व्यवस्था की गई है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा केशराज सिंह ने बताया कि ऑनलाइन उपस्थिति कराई जा रही है। छात्राओं के फेस रिकग्निशन का भी निर्देश है, लेकिन अभी उसके लिए आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed