फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Attempt to take possession even after land measurement; FIR against 14 individuals.

Mirzapur News: भूमि की पैमाइश के बाद भी कब्जा का प्रयास, 14 के खिलाफ प्राथमिकी

Sun, 11 Oct 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Attempt to take possession even after land measurement; FIR against 14 individuals.
हलिया। थाना क्षेत्र के हलिया के लेखपाल विनोद निवासी ग्राम सिरौई थाना कड़ा सिराथू कौशांबी की तहरीर पर मटिहरा गांव में सीलिंग की भूमि पर अतिक्रमण किए जाने के आरोप में 14 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

लेखपाल ने तहरीर देकर बताया कि 23 अप्रैल के आदेश के क्रम में नायब तहसीलदार की ओर से पैमाइश कराई गई थी। गांव के राम विलास, कल्लू , राकेश, भोला, सुदर्शन, रमाशंकर, आद्या कांत, कृष्ण विहारी, घनश्याम, लालता, लालमनि, फूलचंद, राम अचल, दुर्गा प्रसाद निवासी मटिहरा के लोगों ने चिह्नित भूमि पर कब्जा करने और निर्माण कराने का प्रयास किया जा रहा है। विरोध करने पर गाली-गलौज करने और धमकी भी दी जा रही है। लेखपाल की तहरीर पर शनिवार को हलिया पुलिस ने सीलिंग भूमि पर अतिक्रमण करने तथा निर्माण करने के आरोप में जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हलिया पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed