{"_id":"66d4deff0c71aabb1a0d12b6","slug":"attempt-to-rob-truck-driver-by-giving-intoxicants-to-the-passenger-robbers-abscond-mirzapur-news-c-20-1-vns1049-713734-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रक चालक खलासी को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट की कोशिश, लुटेरे फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रक चालक खलासी को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट की कोशिश, लुटेरे फरार
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के बीना से ट्रक में कोयला लोड कर चंदासी मुगलसराय जा रहे ट्रक के चालक और खलासी को खप्पर बाबा आश्रम मोड़ के पास रविवार की रात्रि जबरन नशीला पदार्थ खिलाकर लूट की कोशिश की गई। ट्रक में पहले से ही मौजूद साथी की सूचना पर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची तो लूट की योजना सफल नहीं हो सकी, लुटेरे मौके से भाग निकले। बेहोशी की हालत में चालक व खलासी को सीएचसी पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर स्थित खप्पर बाबा आश्रम के पास रविवार की रात आठ बजे मध्य प्रदेश के बिना से कोयला लोड कर चंदासी मुगलसराय जा रहे ट्रक चालक गोपाल (25) पुत्र महेंद्र निवासी महुवरिया शाहगंज ने शौच जाने के लिए ट्रक रोक दिया। ट्रक में बैठे साथी पवन पुत्र गुलाब निवासी रामडीह थाना गढ़वा को ट्रक में ही छोड़कर चला गया।
पवन ने बताया कि ट्रक का टायर पंचर हो गया तो चालक गोपाल अपने साथ खलासी डीएम सिंह (19) पुत्र करीम निवासी रामडीह थाना गढ़वा को लेकर शौच के लिए एकांत में झाड़ियां की ओर चला गया। चालक गोपाल ने मोबाइल फोन पर काॅल करके बताया कि चार-पांच लोग उसे पकड़ कर जबरन नशीला पदार्थ खिला रहे हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी होते ही साथी पवन ने डायल 100 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस को घटनास्थल पर बेहोशी की हालत में चालक व खलासी मिले जिनको इलाज के लिए सीएचसी पहुंचा दिया गया। जहां इलाज के दौरान चालक व खलासी अचेत है। उनको होश में लाने का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि ट्रक का टायर पंचर नहीं मिला है। चालक व खलासी अचेत है जिनको इलाज के लिए सीएचसी में एडमिट कराया गया है। होश में आने के बाद जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।