{"_id":"64ef9777dfd0680aab088634","slug":"at-the-end-of-bhadra-the-sisters-tied-the-thread-of-neh-on-the-wrist-of-the-brothers-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-4767-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: भद्रा समाप्त होने पर बहनों ने बांधी भाइयों की कलाई पर नेह की डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: भद्रा समाप्त होने पर बहनों ने बांधी भाइयों की कलाई पर नेह की डोर
विज्ञापन
मिर्जापुर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बुधवार को बहनों में खासा उत्साह रहा। हालांकि पर्व पर भद्रा की छाया के चलते बहनें भाइयों की कलाई पर दिन में राखी नहीं बांध सकीं। भद्रा समाप्त होने पर बहनों ने रात नौ बजे के बाद भाइयों की कलाई पर नेह की डोर बांधी। दूर-दराज से आई बहनें बृहस्पतिवार को सुबह शुभ मुहूर्त में राखी बांधने के लिए भाइयों के घर डेरा डाले रहीं। दो दिन पर्व मनाए जाने से दुकानदारों की चांदी रही। बाजार में दुकानें राखी व मिठाइयों से सजी रहीं। अच्छी से अच्छी राखियां खरीदने की होड़ रही। बाजार में सूती व रेशमी धागों वाली राखियाें के साथ ही बच्चों के कार्टून वाली राखियों की मांग रही।
नगर के वासलीगंज, वासलीगंज, घंटाघर, सिविल लाइन, रमईपट्टी, स्टेशन रोड, संगमोहाल, मुकेरी बाजार, त्रिमुहानी आदि बाजारों में दिन भर चहल-पहल बनी रही। दुकानों पर विशेष कर दूरदराज से अपने भाइयाें के घर आने वाली बहनें राखी व मिठाई की खरीदारी में जुटी रहीं। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी राखी व मिठाई से दुकानें सजी रहीं। पड़री, जिगना, लालगंज, सक्तेशगढ़, राजगढ़, जमालपुर, अदलहाट आदि विभिन्न बाजारों में एक से बढ़कर एक डिजाइन और हर मूल्य की राखी उपलब्ध थी। सादी डोरे वाली राखी का ज्यादा मांग रही। हलिया क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व पर हलिया बाजार, देवरी, सोनगढ़ा में मिठाई के साथ ही राखी की दुकानों से ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। कई जगह बुधवार को ही बहनें अपने भाई को राखी बांधती दिखीं।