फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   As the temperature increased, the power shortage also increased

Mirzapur News: तापमान बढ़ते ही बिजली की किल्लत भी बढ़ी

Thu, 13 Mar 2025 08:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
As the temperature increased, the power shortage also increased
मिर्जापुर। पिछले तीन-चार दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। तेज धूप और गर्मी के साथ बिजली की किल्लत भी बढ़ने लगी है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में चार से पांच घंटे कटौती हो रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके पहले सोमवार से ही दिन का गर्म होना शुरु हो गया था। इसी के साथ ही बिजली की कटौती भी हो रही है। बुधवार को नगर में तीन से चार घंटे तक कटौती हुई थी। आम दिनों में जिले में 111 मिलियन यूनिट हर महीने बिजली की खपत होती है, जो इस समय बढ़कर 113 मिलियन यूनिट हो गई है। विभाग का आकलन है कि गर्मी बढ़ने पर यह मांग 125 से 130 मिलियन यूनिट तक पहुंच जाएगी। इसके लिए पहले से तैयारी होने पर समस्या नहीं होती लेकिन अचानक से खपत बढ़ने पर समस्या होती है। जो नतीजे में कटौती के रुप में सामने आती है। लालगंज: तहसील क्षेत्र में चार से पांच घंटे तक की कटौती हो रही है। मड़िहान: तहसील क्षेत्र में छह घंटे की कटौती हो रही है। चुनार: तहसील क्षेत्र में चार से पांच घंटे तक की प्रतिदिन कटौती की जा रही है। मंडल मिर्जापुर के अधीक्षण अभियंता रामदास ने बताया कि जिले में इस समय पोल व तार बदलने का कार्य चल रहा है। उसके लिए शटडाउन लिया जाता है। उसी वजह से आपूर्ति बंद होती है, जिसे लोग कटौती समझ रहे हैं।
विज्ञापन



110 करोड़ की रिवैंप योजना से बदले जा रहे तार
मिर्जापुर। जिले में रिवैंप योजना के तहत 110 करोड़ रुपये से जर्जर तार और खंभे बदले जा रहे हैं। इसके साथ ही विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की जा रही है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि गर्मी में बिजली की अबाध आपूर्ति के लिए तैयारी की जा रही है। गर्मी में कोई समस्या नहीं होगी। कहा कि होली के लिए भी मंडल मुख्यालय पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed