फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Artists presented a confluence of songs, music and dance in Vindhyadham

Mirzapur News: विंध्यधाम में कलाकारों ने गीत संगीत व नृत्य की बहाई त्रिवेणी

Wed, 13 Aug 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Artists presented a confluence of songs, music and dance in Vindhyadham
विंध्यधाम में प्रस्तुति देते कलाकार।  - फोटो : संवाद
मिर्जापुर। विंध्यधाम में सोमवार की देर शाम मां विंध्यवासिनी की जयंती समारोह का आयोजन हुआ। मां के आंगन में कला साधकों ने गीत, संगीत व नृत्य की त्रिवेणी बहाई। देर रात तक श्रोता झूमते रहे।
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी आराधना केंद्र विंध्याचल के तत्वावधान में आयोजित जागरण व अखिल भारतीय संगीत समारोह का शुभारंभ अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक ने किया। मुंबई से आए अंकित चतुर्वेदी ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है... भजन की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश से आईं गायिका आरती शुक्ला व लक्ष्मी शुक्ला ने सुमधुर भजन प्रस्तुत किया। गायक पवन मिश्रा, गायिका महुआ बनर्जी, राजन तिवारी, अरूण मिश्रा ने भी भजन से मां के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाव नृत्य डॉ. नुपूर खन्ना व पूजा अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। गायन में सुधरिता गुप्ता व पंकज मिश्रा, डॉ. रेनूका सिंह, सितार वादन डॉ. आनंद मिश्रा, तबला वादक सिद्धार्थ चकव्रर्ती, बासुरी वादक डॉ. राकेश कुमार व अनूप मिश्रा ने भी प्रस्तुति दी।

आरएम सिंह, विंध्याचल पाठक, शनि दत्त पाठक, प्रवीण दूबे, श्याम दत्ता पाठक, डा. संतोष सिंह, अखिलेश्वर प्रति त्रिपाठी, शेखर वान खेड़े, राकेश दत्त त्रिपाठी, मानस मोहिले आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed