{"_id":"6a08c2e143579dbcc90a5799","slug":"arrange-for-solar-panels-to-ensure-adequate-lighting-at-cremation-grounds-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-153703-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अंत्येष्टि स्थलों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था के लिए कराएं सोलर पैनल की व्यवस्था- अनुप्रिया पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अंत्येष्टि स्थलों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था के लिए कराएं सोलर पैनल की व्यवस्था- अनुप्रिया पटेल
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करती जिले की सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया
- दिशा की बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री व जिले की सांसद ने दिया निर्देश
मिर्जापुर। केंद्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं रसायन उर्वरक अनुप्रिया पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। केंद्रीय राज्यमंत्री ने अंत्येष्टि स्थलों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोलर पैनल लगाए जाने के निर्देश दिए। कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्थित श्मशान घाटों एवं अंत्येष्टि स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होने से आमजन को सुविधा प्राप्त होगी।
इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण में एनआरएलएम समूह की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। उन्होंने झोलाछाप चिकित्सकों व अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी सेंटरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित हर घर नल पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई। उन्होंने समूह की महिलाओं को जल मित्र के रूप में प्रशिक्षित कर जल योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव में उनकी सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया। आयुष्मान भारत योजना व वयोश्री आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए गए। केंद्रीय मंत्री ने दिव्यांग बंधु को कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए पात्रता के चयन के लिए विकास खंडों में लगाए जाने वाले कैंप के बारे में वृहद प्रचार प्रसार कराने को कहा। जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति व उपलब्धियों की जानकारी स्लाइड प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उनको दी गई। बैठक में बैठक में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली, विधायक छानबे रिंकी कोल, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडी धर्मजीत सिंह उपस्थित रहें।
इन योजनाओं की भी हुई समीक्षा
केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधान किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान, सोलर पम्प योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम, गौ आश्रय स्थल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्पांशरसिप योजना, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर, बेसिक शिक्षा व समेकित शिक्षा योजना, मिड डे मील, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, कौशल विकास, खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, छात्रवृत्ति योजना, ई-श्रम पोर्टल, कृषि उत्पादन मण्डी समिति, खेलो इंडिया सहित अन्य सभी योजनाओ की बिन्दुवार समीक्षा की।
विज्ञापन
फूड कोर्ट का किया उद्घाटन
मिर्जापुर। केंद्रीय राज्यमंत्री ने विंध्य फूड कोर्ट का उद्घाटन किया। इसके पूर्व उनको गार्ड ऑफ आनर दिया गया।