{"_id":"a3bb91fda32d8c91fd5011739d040007","slug":"aro-presiding-officer-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरओ, पीठासीन अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरओ, पीठासीन अधिकारी निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sun, 11 Oct 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में कोन और सीखड़ ब्लाक के बूथों पर कम चिन्हों वाले मतपत्र भेजने के मामले में बरती गई लापरवाही पर जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने मतदान कार्मिकों पर कड़ी कार्रवाई की है।
उन्होंने एआरओ सीखड़ सुंदरलाल गुप्ता, पीठासीन अधिकारी बिदापुर दिनेश सिंह और एडीओ पंचायत कोन पुनवासी राम को निलंबित कर दिया है।
साथ ही आरओ सीखड़ मुन्नीलाल और आरओ कोन नीरज अग्रवाल एवं सहायक विकास अधिकारी कोन विनोद कुमार सरोज को लापरवाही बरतने के आरोप में प्रतिकूल टिप्पणी देने का निर्देश दिया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुक्रवार को सिटी, कोन, मझवां और सीखड़ विकास खंड में हुआ।
मतदान के दौरान विकास खंड सीखड़ के मतदान स्थल आठ प्राथमिक विद्यालय बिदापुर में सात चिन्हों के स्थान पर छह चिन्हों वाला मतपत्र पहुंच गया था। जिसके कारण प्रत्याशी के समर्थक मतदान नहीं कर सके। बूथ पर सात चिन्हों वाला मतपत्र नहीं होने के कारण मतदान प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
इसकी शिकायत मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह को बूथ पर दोबारा मतदान के लिए निर्वाचन कराने की संस्तुति चुनाव आयोग से करनी पड़ी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने लापरवाही बरतने पर विकास खंड सीखड़ के आरओ मुन्नीलाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया है। साथ ही सहायक रिटर्निंग आफिसर सुंदरलाल गुप्ता, पीठासीन अधिकारी दिनेश सिंह को सात चिन्हों के स्थान पर छह चिन्हों का मतपत्र भेजने का दोषी पाने के कारण निलंबित कर दिया।
इसी प्रकार विकास खंड कोन के बल्लीपरवा गांव में बीडीसी के एक उम्मीदवार का चुनाव चिन्ह ही बैलेट पेपर पर नहीं छपा था। यहां पर बीडीसी के नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। जबकि पीठासीन अधिकारी को आठ उम्मीदवारों वाला बैलेट पेपर दिया गया था। मामले की जानकारी होने पर हंगामा होने लगा।
जिसके बाद घंटे भर बाद दूसरा बैलेट पेपर मंगवाया गया। इस दौरान मतदान प्रक्रिया ठप रहा। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कंप्यूटर में गलत डाटा फीड कराने के आरोप में एडीओ पंचायत कोन पुनवासी राम को निलंबित कर दिया, जबकि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल और सहायक रिटर्निंग अधिकारी कोन को लापरवाही बरतने के आरोप में प्रतिकूल टिप्पणी देने का निर्देश दिया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिस कर्मचारी की जो ड्यूटी लगाई गई है, उसे जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें।