{"_id":"bf91d9a14bfc3cb9f57e7898cd5ab189","slug":"apotheosis-of-folk-saint-ravidas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकगीतों से संत रविदास का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकगीतों से संत रविदास का गुणगान
अमर उजाला, ब्यूरो, मिर्जापुर
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर रविदास नवयुवक संघ के तत्वावधान में संत रविदास जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: संत रविदासपूरम् पहुंचकर समाप्त हुई। सायंकाल आयोजित जयंती समारोह के दौरान जहां एक ओर लोकगायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया, वहीं वक्ताओं ने संत शिरोमणि के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला।
शोभायात्रा नगर के संत रविदासपूरम् से निकलकर रमईपट्टी, पेट्रोल पंप तिराहा, अस्पताल रोड, रामबाग, वासलीगंज, गिरधर का चौराहा, महुवरिया, सिविल लाइन होते हुए पुन: संत रविदासपूरम् पहुंच कर समाप्त हो गई। शोभायात्रा में मन चंगा तो कठौती में गंगा, संत रविदास को पारस पत्थर देते भगवान विष्णु, शिष्यों को उपदेश देते संत रविदास एवं रविदास जी का जनेऊ आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा के दौरान डीजे पर रविदास जी के गीत बज रहे थे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो रहा था।
सुरक्षा-व्यवस्था के लिहाज से पुलिस व पीएसी के जवान साथ-साथ चल रहे थे। सायंकाल संत रविदासपूरम में संत रविदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संत रविदास जी के जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। लोकगायक ज्ञानी यादव एवं अनिता राज ने अपने लोकगीतों के माध्यम से संत रविदास जी का गुणगान किया। समारोह के दौरान शोभायात्रा में शामिल कलाकारों को संघ की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष विद्या शंकर गौतम व संचालन रामचंदर मास्टर ने किया। इस दौरान रविदास नवयुवक संघ के अध्यक्ष अजय कौशल, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक कश्यप, महामंत्री संदीप गौतम सहित भाजपा के नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, राजपति, राजेश, सोहन, दीपक सहित रविदास नवयुवक कमेटी के सदस्य आदि मौजूद रहे।