फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Apna dal s MP pakoudi lal kol Controversial statement case Online complaint filed against him in mirzapur

विवादित बयान : सासंद पकौड़ी लाल कोल के खिलाफ शिकायत दर्ज, कहीं फूंके गए पुतले, कहीं हुआ विरोध प्रदर्शन

Sat, 23 Oct 2021 10:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 23 Oct 2021 10:15 AM IST
सार

रॉबर्ट्सगंज से अपना दल (एस) सांसद पकौड़ी लाल कोल के विवादित बयान का एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो को लेकर हंगामा मचा तो पकौड़ी लाल कोल ने अपने अमर्यादित बयान के लिए जनता से माफी मांगी है। इस मामले में उनके खिलाफ अभी भी लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है।

विज्ञापन
Apna dal s MP pakoudi lal kol Controversial statement case Online complaint filed against him in mirzapur
पकौड़ी लाल कोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज से अपना दल (एस) के सांसद पकौड़ी लाल कोल द्वारा मिर्जापुर जिले में दिए गए विवादित बयान के खिलाफ लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। कई संगठन सासंद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, तो कहीं पुतला फूंक रहे हैं। वहीं, मिर्जापुर जिले के जिगना थाने में समाजवादी पार्टी के नेता जैनेंद्र सिंह ने सांसद के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर समाज चुप बैठने वाला नहीं है। दो दिन पहले उन्होंने लिखित तहरीर भी दी थी।

विज्ञापन


सांसद पकौड़ी लाल कोल के खिलाफ मार्च निकाल कर दिया धरना
सांसद पकौड़ी लाल कोल के खिलाफ शुक्रवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान के संयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने पद मार्च निकाल कर मिर्जापुर में एसपी कार्यालय के परिसर में धरना दिया। इस दौरान सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक से वार्ता की। तीखी नोकझोंक के बाद जिला प्रशासन ने तथ्यों की जांच कर मुकदमे का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी उपस्थिति रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी लोक सेवा आयोग परीक्षा: आजमगढ़ डीएम की अधिकारियों संग तैयारियों को लेकर बैठक, केंद्रों में सुरक्षा-व्यवस्था की जानकारी ली, दिए जरूरी निर्देश    
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासन को 24 घंटे की चेतावनी दी गई थी लेकिन प्रशासन सांसद के दबाव में मुकदमा दर्ज करने में हीला-हवाली कर रहा है। उन्होंने कहा की सांसद का कृत्य संवैधानिक मर्यादाओं के विपरीत है। अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट सुनील पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण एवं क्षत्रिय समाज में आक्रोश है। उस आक्रोश को जिला प्रशासन हल्के में ले रहा है जिसका आने वाले समय में गंभीर परिणाम हो सकता है। कहा की अपना दल एस को सांसद पकौड़ी लाल कोल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करनी चाहिए।

बिहसड़ा बाजार में सांसद का फूंका प्रतीकात्मक पुतला

परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा बाजार सांसद पकौड़ी लाल कोल का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा जब तक सवर्णों को गाली देने वाले उक्त मनबढ़ सांसद को संबंधित पार्टी से निष्कासित नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वक्ताओं ने अपना दल एस पार्टी का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।

ये है पूरा मामला  

रॉबर्ट्सगंज से अपना दल (एस) सांसद पकौड़ी लाल कोल का एक वीडियो सोमवार से वायरल है। वीडियो में दिख रहा है कि अपना दल (एस) के सांसद सवर्णों को लेकर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम पकौड़ी लाल कोल मिर्जापुर के बबूरा स्थित इटंर कॉलेज में अपने समाज की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

वो अपने पुत्र और छानबे विधायक राहुल प्रकाश के लिए जनता से वोट मांगने पहुंचे थे। इस दौरान हालिया संपन्न प्रधान चुनाव का जिक्र करते हुए वो भाषा के निम्न स्तर पर चले गए। उन्होंने ऐसी कई बातें कहीं, जिन्हें लिखा नहीं जा सकता। उनके इस आपत्तिजनक बयान का वीडियो वायरल हो गया। 

वीडियो वायरल होने के बाद सासंद का विरोध शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा अपना दल (एस) की नीतियों पर सवाल पूछे जाने के बाद पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने इसका संज्ञान लिया। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सांसद पकौड़ी लाल कोल को माफी मांगने के लिए निर्देशित किया।

वीडियो जारी कर मांगी माफी
सांसद ने वीडियो जारी कर कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि कल से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। इससे ब्राह्मण व क्षत्रिय भाइयों की भावना को ठेस पहुंची है। आगे कहा कि वे भी इससे आहत हैं। कहा की वे आज जो कुछ भी हैं सर्वसमाज के आशीर्वाद से हैं। सांसद ने अंत में कहा कि उनसे जाने अनजाने में गलती या त्रुटि हुई हो तो वे इसके लिए हाथ जोड़ कर क्षमा मांगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed