{"_id":"65ac24049ffcce765602ecb2","slug":"anupriya-said-two-crore-women-in-the-entire-country-will-be-made-millionaires-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur : विकसित भारत संकल्प यात्रा में बोलीं अनुप्रिया- पूरे देश में दो करोड़ महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur : विकसित भारत संकल्प यात्रा में बोलीं अनुप्रिया- पूरे देश में दो करोड़ महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति
Sun, 21 Jan 2024 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:21 AM IST
सार
उन्होंने कोटवा में पीएम, सीएम आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, आवास की प्रतीकात्मक चाबी तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान, उज्ज्वला, राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान कार्ड योजना के नए लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और कार्ड वितरित किया।
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल
- फोटो : facebook/AnupriyaSPatel
विस्तार
मिर्जापुर में विकास खंड पहाड़ी के चपगहना में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित चौपाल में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
उन्होंने कोटवा में पीएम, सीएम आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, आवास की प्रतीकात्मक चाबी तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान, उज्ज्वला, राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान कार्ड योजना के नए लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और कार्ड वितरित किया।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी गांव में आई है। उन्होंने योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों को चौपाल में विभागों की तरफ से लगाए गए स्टाॅल पर पहुंचकर पंजीकरण कराएं, ताकि योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लगभग दो करोड़ स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। समूह की महिलाओं को ड्राेन उड़ाने का प्रशिक्षण देकर रोजगार में वृद्धि की जाएगी। इस दौरान रामदेव सरोज, व्यास जी बिंद, ग्राम प्रधान भगवती देवी, उप निदेशक कृषि विकेश कुमार आदि मौजूद रहे।