फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Another youth riding a bike injured in a road accident

Mirzapur News: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार दूसरे युवक की मौत

Sun, 14 Jul 2024 03:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Another youth riding a bike injured in a road accident
पटेहरा। नेवढ़िया गांव के पास लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर सड़क हादसे में घायल दूसरे बाइक सवार युवक की भी शुक्रवार को देर रात मौत हो गई। सड़क हादसे बाइक सवार दो युवकों समेत चार लोग घायल हुए थे। उनमें से बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन

कुहूंकि गांव निवासी नीरज (21) अपने साथी सूरज (19) के साथ बाइक से दीपनगर गए थे। रात करीब नौ बजे दीपनगर से बाइक से घर लौटते समय नेवढ़िया गांव के पास पैदल जा रहे गांव के ही शंभू (35) तथा जगनारायण (38) को टक्कर मार दी। इस हादसे में सभी चार लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन अपने निजी साधन से घायलों को उपचार के लिए पटेहरा पीएचसी ले गए। जहां नीरज की मौत हो गई। डॉक्टर ने सूरज और शंभू को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश ने बताया कि सूरज की हालत गंभीर थी। ट्राॅमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूरज के शव का पोस्टमार्टम वाराणसी में ही कराया गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में घायल बाइक सवार दूसरे युवक की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed