फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Annual worship of kachahari wale baba

कचहरी वाले बाबा के दरबार में उमड़े भक्त

Mon, 19 Oct 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Mon, 19 Oct 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Annual worship of kachahari wale baba
श्रीश्री 1008 महाराजाधिराज चक्रवर्ती सम्राट कचहरी वाले बाबा की पुण्यतिथि पर आश्रम में रविवार को वार्षिक शृंगार-पूजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण के लिए भक्तों का तांता लगा     रहा। आश्रम परिसर में स्थित बाबा की खाट और समाधि स्थल की फूलों से किया गया भव्य श्रृंगार दर्शन कर श्रद्घालु निहाल हो उठे। आश्रम परिसर में महिलाएं मधुर भजनों को प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना रही थीं।
विज्ञापन


आश्रम परिसर में कचहरी वाले बाबा का विधिवत दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्घालुओं के आने का क्रम सुबह से शुरू होकर देर रात तक अनवरत चलता रहा। आश्रम परिसर में जहां एक ओर विशाल भंडारे का क्रम निर्बाध गति से चलता रहा, वहीं बाबा के दिव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों का रेला लगा रहा। आश्रम में पूर्वान्ह 11 बजे दूरदराज से आए साधु-संतों को प्रसाद ग्रहण कराकर विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया, जो देर रात तक तक अनवरत चलता रहा। क्या छोटे क्या बड़े सभी कतार में बैठकर प्रसाद ग्रहण किए। आश्रम में बाबा की खाट सहित उनकी समाधि पर फूलों से की गई सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी।
विज्ञापन


 कचहरी वाले बाबा की मूर्ति एवं हनुमान जी का किया गया भव्य श्रृंगार दर्शन कर भक्तजन निहाल हो उठे। माला-फूल, प्रसाद लेकर आश्रम पहुंचे भक्तों ने बड़े ही श्रद्घाभाव से बाबा के आश्रम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। बाबा के जयकारे से पूरा आश्रम परिसर गुंजायमान हो रहा था। पुरोहित परशुराम पांडेय की देखरेख में अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने स्धि-विधान पूर्वक हवन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा के वार्षिक आयोजन के दौरान सचिव चंद्रशेखर शुक्ल, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी सहित सत्य नारायण उर्फ लाल बाबा, भारती बाबा, लक्ष्मण दास, चित्र-विचित्र बाबा, बलिराम, रामबाबू, डा. सुरेंद्र दूबे, मनीष सिंह, शिव बहादुर सिंह सहित तमाम न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण व बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed