{"_id":"6965464164a8b1039005c464","slug":"announcement-for-arrival-at-platform-1-but-mahananda-express-arrived-on-platform-2-causing-commotion-among-passengers-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-146809-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: प्लेटफाॅर्म 1 पर आने का एनाउंसमेंट लेकिन दो पर आई महानंदा एक्सप्रेस, यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: प्लेटफाॅर्म 1 पर आने का एनाउंसमेंट लेकिन दो पर आई महानंदा एक्सप्रेस, यात्रियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर रविवार की रात डाउन लाइन पर आने वाली महानंदा एक्सप्रेस का गलत एनाउंसमेंट कर दिया गया। पहले प्लेटफाॅर्म 2 पर आना बताया गया, फिर प्लेटफाॅर्म एक पर आने की जानकारी दी गई। इस सूचना पर यात्री प्लेटफॉर्म एक पर आ गए लेकिन ट्रेन प्लेटफाॅर्म नंबर 2 पर ही आ गई। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। ट्रेन पर चढ़ने के लिए यात्री पटरी पर उतर गए। यात्री हंगामा करने लगे। सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंची। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन को पांच मिनट रोकवाकर सभी यात्रियों को बैठाकर रवाना किया गया।
दिल्ली से डाउन लाइन पर आने वाली महामंदा एक्सप्रेस शाम सात बजकर 18 मिनट पर आती है। ट्रेन डाउन लाइन पर प्लेटफॉर्म नंबर दो पर आती है। रविवार की देर शाम यात्री स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। अनाउंसमेंट कक्ष से उद्घोषणा हुई कि ट्रेन प्लेटफाॅर्म नंबर 2 पर आएगी। थोड़ी देर बाद फिर उद्घोषणा हुई कि ट्रेन प्लेटफाॅर्म एक पर आएगी। इससे यात्री प्लेटफार्म 1 पर आ गए लेकिन आठ बजकर पांच मिनट पर ट्रेन प्लेटफाॅर्म दो पर ही आई। इससे यात्री परेशान हो गए। लोग ट्रेन पर चढ़ने के लिए पटरी पार कर प्लेटफाॅर्म एक पर आने लगे। संयोग रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। ट्रेन का स्टापेज दो मिनट का ही थी। गलत उद्घोषणा और ट्रेन छूटने डर से यात्री हंगामा करने लगे। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंचे। इसके बाद ट्रेन को पांच मिनट रोकवाकर यात्रियों को बैठाकर रवाना किया गया। यात्रियों को छोड़ने आए परिजनों ने इसकी शिकायत की। स्टेशन अधीक्षक विमलेश सिंह ने बताया कि महानंदा एक्सप्रेस प्लेटफाॅर्म दो पर आती है। उद्घोषणा के समय भी प्लेटफाॅर्म दो बताया गया था। उद्घोषणा करते समय गलती से एक बार प्लेटफाॅर्म 1 बोल दिया गया था। ट्रेन के आठ बजकर पांच मिनट पर प्लेटफाॅर्म 2 पर आने पर पांच मिनट ट्रेन को रोकवाकर सभी यात्रियों को बैठाया गया।
अनाउंसमेंट कराने वाली कार्यदायी संस्था को जुर्माना लगाया गया है। घटना कैसे हुई इसकी जांच का आदेश दिया गया है। ताकि इसकी पुनरावृत्ति न हो।-अमित सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे