फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Animal husbandry dies due to rope breaking while removing goat from well

कुएं से बकरी निकालते समय रस्सी टूटने से पशुपालक की मौत

Sun, 28 Aug 2022 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Animal husbandry dies due to rope breaking while removing goat from well
कछवां थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में शुक्रवार को देर शाम को कुएं में बकरी गिर गई। उसे निकालने के लिए पशुपालक लोगों को बुलाकर रस्सी के सहारे कुएं में उतर गया। वह बकरी लेकर बाहर निकल रहा था, उसी दौरान रस्सी टूटने से वह कुएं में गिर गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशुपालक को कुएं से निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

नरायनपुर गांव निवासी पप्पू पटेल (42) की बकरी शुक्रवार को देर शाम चरते समय कुएं में गिर गई। आस-पास के लोगों ने बकरी कुएं में गिरने की जानकारी पशुपालक को दी। इसके बाद पप्पू आसपास के लोगों को बुलाकर रस्सी की व्यवस्था कर आनन-फानन में खुद बकरी निकलने के लिए कुएं में उतर गए। वे बकरी के साथ कुएं से बाहर निकल रहे थे, इसी बीच रस्सी बीच से टूट गई। इससे वे कुएं में गिर गए। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जमुआ चौकी प्रभारी अजय मिश्रा ने लोगों की मदद से पशुपालक को कुएं से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना में बकरी तो बच गई, परंतु उसे बचाने के लिए कुएं में उतरे पशुपालक की मौत हो गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed