{"_id":"5ef790338ebc3e42d162c78c","slug":"anchal-top-inter-mirzapur-news-vns532639488","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में अविचल व समृद्धि तो इंटर में आंचल ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में अविचल व समृद्धि तो इंटर में आंचल ने लहराया परचम
विज्ञापन
गुरू नानक इंटर कालेज की हाईस्कूल छात्रा श्रद्धा गुप्ता को मिष्ठान खिलाते परिजन।
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड का बहुप्रतीक्षित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शनिवार को घोषित कर दिया गया। हाईस्कूल में अविचल विस्वारी व समृद्धि कुशवाहा ने 92. 67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया तो इंटरमीडिएट में आंचल सिंह ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अविचल नगर के रतनगंज स्थित गुरुनानक इंटर कालेज के छात्र अविचल के पिता राजेंद्र विस्वारी व्यवसायी हैं और उनकी मां जया बिस्वारी अध्यापिका है। अविचल अपनी सफलता का श्रेय अपने माता- पिता व गुरुजनों को देते हैं। समृद्धि कुशवाहा छानबे विकास खंड के बिहसड़ा स्थित सम्राट अशोक इंटर कालेज की छात्रा है और उसने भी हाईस्कूल में 92. 67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वह आगे की पढ़ाई विज्ञान वर्ग से करना चाहती है।
इसी प्रकार आंचल सिंह ने 86 फीसदी अंकों के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आंचल के पिता अरविंद सिंह लघु सिंचाई विभाग में टेक्निशियन के पद पर कार्यरत हैं। इस समय वह जौनपुर में तैनात हैं। वहीं आंचल की मां गृहिणी हैं। आंचल अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ ही अपने दादा को देती है जो कि अवकाश प्राप्त अध्यापक हैं।