फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   An old man who went to graze buffaloes in Siwan drowned in Sukhda drain

Mirzapur News: सिवान में भैंस चराने गया वृद्ध सुखड़ा नाले में डूबा

Fri, 26 Jul 2024 04:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
An old man who went to graze buffaloes in Siwan drowned in Sukhda drain
हलिया। कोटार गांव निवासी एक वृद्ध पशुपालक सिवान में भैंस चराने गया था। बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब चार बजे बारिश के दौरान नाले में उफान आ गया। इसमें फिसलकर वृद्ध नाले में बह गया। मछली मार रहे लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों के साथ पहुंची पुलिस खोजबीन में जुटी रही।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कोटर गांव निवासी 70 वर्षीय किशोर पाल तीन भैंसें लेकर सिवान में चराने गए थे। बृहस्पतिवार को अपराह्न चार बजे अचानक बारिश होने लगी। बारिश से सूखड़ा नाले में उफान आ गया। सूखड़ा नाले के किनारे भैंस चरा रहे किशोर पाल नाले फिसलकर गिरकर बह गए। मछली मार रहे मछुआरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन तलाश में जुट गए। किशोर पाल पानी के बहाव के कारण अदवा नदी में चले गए। इसके चलते उन्हें ढूंढने में परेशानी हो रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस भी खोजबीन में जुट गई। अचानक घटी इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह का कहना है कि डूबे पशुपालक की खोजबीन की जा रही है। अभी कोई पता नहीं चल सका है। खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed