फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   An old man going to distribute his granddaughter's wedding card was hit by a truck and died

Mirzapur News: पोती की शादी का कार्ड बांटने जा रहे वृद्ध को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 12 Nov 2024 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
An old man going to distribute his granddaughter's wedding card was hit by a truck and died
अदलहाट। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर आदर्श इंटर काॅलेज के पास सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी जमालपुर भेजा। जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर गांव निवासी बजरंगी सेठ (67) की पोती आरती की शादी 23 नवंबर को है। वे साइकिल से समदपुर गांव में निमंत्रण बांटने जा रहे थे। रास्ते में इंटर काॅलेज के पास अहरौरा से वाराणसी जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को जमालपुर सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने बजरंगी को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बजरंगी की मौत से पत्नी नथुनी का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। वृद्ध की मौत से शादी वाले घर में मातम पसर गया। अदलहाट थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed