फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   An elderly woman on her way to a wedding falls from her scooter on a dilapidated road and is crushed to death by a trailer.

Mirzapur News: जर्जर रास्ते से शादी में जा रही वृद्धा स्कूटी से गिरी, ट्रेलर से कुचलकर मौत

Sun, 07 Dec 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
An elderly woman on her way to a wedding falls from her scooter on a dilapidated road and is crushed to death by a trailer.
नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के आलू मिल जमालपुर नरायनपुर के पास खराब सड़क के कारण स्कूटी पलट गई। स्कूटी से शादी में जा रही अनुराधा गुप्ता सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ट्रेलर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

वाराणसी के खोवा गली चौक निवासी अनुराधा गुप्ता उर्फ बेबी गुप्ता (65) अपने देवर कृष्णा गुप्ता के साथ स्कूटी पर अदलहाट थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी भोला गुप्ता के यहां शादी में शामिल होने जा रही थीं। अदलहाट के आलू मिल जमालपुर नरायनपुर के पास खराब सड़क के कारण स्कूटी पलट गई। इसमें बेबी गुप्ता सड़क पर गिर गईं। तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। ट्रेलर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। ट्रेलर को पुलिस ने कब्जे में लिया। महिला के परिवार एक पुत्री शिल्पी गुप्ता और पुत्र संदीप गुप्ता है। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी नरायनपुर अजय कुमार मिश्रा ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अदलहाट थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि स्कूटी से गिरकर ट्रेलर की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed