फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Amidst the drums and drums, the steps on the dandiya fiercely

ढोल-नगाड़ों के बीच डांडिया नृत्य कर झुमे लोग

Sat, 01 Oct 2022 08:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Amidst the drums and drums, the steps on the dandiya fiercely
लोहदीं स्थित एक लान के परिसर में बरनवाल महिला समिति के द्वारा डांडिया प्रतियोगिता में भाग लेती स? - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। नवरात्र पर्व पर नगर में जगह-जगह डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी के बीच युवक-युवतियों के अलावा विभिन्न समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के बीच डांडिया नृत्य का आनंद उठाया। देवी गीतों के साथ ही अन्य गीतों पर लोगों ने मस्ती और धमाल के बीच खूब डांस किया। वहीं सेल्फी प्वाइंट पर लोगों ने जमकर सेल्फी ली। बरनवाल महिला समिति द्वारा लोहंदी स्थित एक लॉन में डांडिया का आयोजन किया गया। इसमें समाज के लोग अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मां दुर्गा की आरती-पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष गीता यादव रही। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति महिलाओं व बच्चों के द्वारा की गई। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष रेनूका, मंत्री सोनी, कोषाध्यक्ष अर्चना, दीपा, सविता, सुधा, शिखा, सुनिता, डा. चंद्र प्रभा, सरोज, रीता, उमा आदि रही। नगर के अर्जुनपुर स्थित अमर पब्लिक स्कूल में भी डांडिया का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रबंधक अमित श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने मां दुर्गा का रुप बनाकर डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। गुजराती गानों पर बच्चों ने खूब नृत्य किया। डांडिया में नेहा, साक्षी, दृष्टि, लक्ष्मी, साधना, शिखा, रोशनी, सोनम, प्रिती,अनुष्का आदि ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जया यादव, शालू, अंकिता, अंजलि, सविता, संगीता, पूनम, प्रिया, सपना आदि रही। विंध्याचल अमरावती स्थित ज्ञानंदा ला कालेज व ज्ञानंदा पब्लिक स्कूल में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रंगीली बनाने के साथ गीत-संगीत का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। शिक्षक वंशराज सिंह ने कहा कि डांडिया नृत्य भारतीय संस्कृति का गौरव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed