{"_id":"6812717e2ac86800fa0536b5","slug":"allegation-of-insult-to-dr-ambedkar-protest-held-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-133084-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: डाॅ. आंबेडकर के अपमान का आरोप, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: डाॅ. आंबेडकर के अपमान का आरोप, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मिर्जापुर। घुरुहुपट्टी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल (आंबेडकर पार्क) पर भाजपा के अनुसूचित मोर्चा की ओर से बुधवार को कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सपा आंबेडकर का अपमान कर रही है।
धरने पर बैठे भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि सपा लगातार भीमराव आंबेडकर का अपमान करती रही है उत्पीड़न का भी सपा का इतिहास रहा है। सपा ने बाबा साहब के चित्र से आधा चेहरा काटकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जोड़ दिया है। यह बाबा साहब का अपमान है।
सपा का यह कृत्य निंदनीय है। बाबा साहब का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मड़िहान विधायक व पूर्व मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि बाबा साहब का पूरा जीवन समता और अधिकारों की लड़ाई में बीता, जबकि अखिलेश यादव का पूरा राजनीतिक जीवन अपने पिता की कुर्सी बचाने में बीता है। अध्यक्षता कर रहे अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि समाजवाद के नाम पर सपा ने सिर्फ परिवारवाद को बढ़ाया है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नारायण सिंह पटेल, रवि शंकर पांडेय, हेमंत त्रिपाठी, गौरव ऊमर, संजय यादव आदि थे।