फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   All junior boys, Harsh Saroj won first place in the 100-meter race

Mirzapur News: सब जूनियर बालक 100 मीटर दौड़ में हर्ष सरोज प्रथम

Sat, 06 Dec 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
All junior boys, Harsh Saroj won first place in the 100-meter race
विधायक खेल स्पर्धा में ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करती छानबे विधायक रिंकी कोल, स्रोत विभाग
लालगंज। बापू उपरौध इंटर कॉलेज के सामने मैदान में शुक्रवार को युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में दो दिवसीय विधानसभा क्षेत्र विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। पहले दिन एथलेटिक्स, कुश्ती एवं बैडमिंटन की प्रतियोगिता सब जूनियर/जूनियर/सीनियर (बालक/बालिका) वर्ग में आयोजित की गई।
विज्ञापन

सब जूनियर बालक 100 मीटर दौड़ में हर्ष सरोज प्रथम, वाजिद अली द्वितीय, तृतीय तेरस व जूनियर बालक 100 मीटर दौड़ में अर्पित मिश्र प्रथम, प्रदीप यादव द्वितीय व शिव प्रसाद तृतीय रहे। सीनियर बालक 1500 मीटर दौड़ में गोपाल प्रथम, पांचू राम द्वितीय तथा लवलेश तृतीय स्थान पर रहे। बालिका 100 मीटर दौड़ में कोमल यादव प्रथम, सरिता पाल द्वितीय व अंशिका यादव तृतीय रही। बैडमिंटन सब जूनियर बालिका में अंजना विजेता व अंशिका उप विजेता रही। सब जूनियर बालक में आदित्य विजेता व आनंद देव उप विजेता रहे l इसी प्रकार कुश्ती 55 किलो सब जूनियर बालक में संकित विजेता व रविंद्र उप विजेता, जूनियर बालक 61 किलो में हाशिम खान विजेता व आदाब उप विजेता रहे। गोला फेंक सीनियर बालक में सुमित यादव प्रथम, पंकज द्वितीय व रवि तृतीय रहे। सब जूनियर बालिका लंबी कूद में सरिता पाल बनवा प्रथम रहे। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन छानबे विधायक रिंकी कोल ने किया। कार्यक्रम की संक्षिप्त रूप रेखा के बारे में जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार ने जानकारी दी। आयोजक बिमलेश कुमार, निर्णायक रामसकल यादव, अभय सिंह आदि रहे। कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन राजेंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed