फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   All four brothers hugged, it rained flowers

Mirzapur News: चारों भाई गले मिले, हुई फूलों की बारिश

Sat, 04 Nov 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
All four brothers hugged, it rained flowers
मिर्जापुर। प्रत्येक वर्ष की भांति बुधवार को देर रात श्रीरामलीला पुरानी दशमी पंचायती की ओर से पंचमी का भरत मिलाप निकाला गया। इससे पूर्व चौबेटोला स्थित रामटेक पर चारों भाइयों का मिलन हुआ। राम और भरत के गले मिलते देख लोगाें के नयन सजल हो उठे। लोगों ने चारो भाइयों की आरती उतारी और फूलों की वर्षा की। रामटेक से एक से बढ़कर एक लगभग 21 झांकिया निकाली गईं। जो चौबेटोला से उठकर पैरियाटोला, तुलसी चौक, पेहटी का चौराहा, डंकीनगंज, तेलियागंज, टटहाई रोड, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, सत्ती रोड, बूढ़ेनाथ, त्रिमुहानी, नाबालक का तबेला, बसनई बाजार, शहर कोतवाली, घंटाघर, वासलीगंज खजांची का चौराहा, आर्य कन्या रोड, गिरधर चौराहा, डंकीनगंज होते हुए पुन: चौबेटोला पहुंचकर समाप्त हुई। झांकियों में राम दरबार, भगवान शंकर, मां काली के अलावा प्रयागराज व गोपीगंज के बीच जगह-जगह डीजे पर हुई प्रतिस्पर्धा लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। झांकियों को देखने के लिए सड़क की पटरियां सहित घर, मकान के छत अथवा बारजे पर लोग पूरी रात नजरें गड़ाए रहे। पंचमी भरत मिलाप के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों के द्वारा जगह-जगह तोरणद्वार आदि बनाए गए थे। आकर्षक रंग बिरंगे झालर व बत्तियों से सजे मार्ग पर पूरी रात लोग टहलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed