फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   All dengue wards full, 83 patients admitted

Mirzapur News: डेंगू के सारे वार्ड फुल, 83 मरीज भर्ती

Thu, 16 Nov 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
All dengue wards full, 83 patients admitted
मिर्जापुर। मौसम ठंडा हो गया है, परंतु डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अस्पताल में बुखार, डेंगू, चिकनगुनिया, टायफाइड के मरीजों की अब भी लाइन लग रही है। जब तक ओपीडी चलती है, तब तक अस्पताल में फिजिशियन कक्ष के पास मरीजों की भीड़ लगी रहती है। इसके बाद इमजेंसी में संख्या बढ़ जाती है। रात में काफी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे है।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में पहले छह, फिर 34 और फिर 38 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया। ये सभी वार्ड तीन माह से फुल चल रहे हैं। इसके अलावा 30 बेड का इमरजेंसी और अन्य वार्डों में भी डेंगू के मरीजों को भर्ती किया गया। बच्चा वार्ड में तो एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती करना पड़ा। मेडिकल काॅलेज के अधीन मंडलीय अस्पताल में हुई डेंगू की मई माह से अब तक 16292 जांच हुई। इसमें से 3108 डेंगू पाजिजिव पाए गए। इनमें से 1230 मरीजों को भर्ती किया गया, जबकि 980 स्वस्थ होकर घर चले गए। अस्पताल से 57 मरीज रेफर किए गए। इसके अलावा 83 मरीज अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed