फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   All BEOs are reprimanded for giving false information

गलत सूचना देने पर सभी बीईओ को कड़ी फटकार

Mon, 22 Jun 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
All BEOs are reprimanded for giving false information
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत जिले के परिषदीय विद्यालयों की सुविधाओं की सोमवार को समीक्षा की गई। पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में सभी बीईओ के गलत सूचना देने पर फटकार लगाई गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विद्यालयों में बिजली कनेक्शन है और कम्पोजिट ग्रांट में धनराशि उपलब्ध है, वहां पर सबमर्सिबल लगवा लिया जाए। कहा कि कार्य कराये जाने और कार्य की गुणवत्ता की जिम्मेदारी संबंधित बीईओ की होगी। इसी प्रकार अवस्थापना सुविधाओं के अंतर्गत विद्यालयों में बालक एवं बालिका मूत्रालय, परिसर में फोर्स लिफ्ट अथवा सबमर्सिबल से आपूर्ति, फर्नीचर एवं डेस्क बेंच आदि कार्य पूर्ण कराया जाना है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने सभी बीईओ से कहा कि यह भी देख लें कि जिन विद्यालय में किचन के साथ स्टोर न हो वहां पर यदि संभव हो तो खाली कमरे में बना दिया जाए। यदि खाली कमरा न हो तो अलग से स्टोर की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाए। सामुदायिक शौचालयों के प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी शौचालय 30 जून तक पूर्णं कराए जाए। बैठक में डीपीआरओ, बीएसए आदि थे।
विज्ञापन

इन 14 बिंदुओं पर कार्य कराया जाना हैं,
शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल, बालक शौचालय, बालिका शौचालय, उनमें जल व नल आपूर्ति, टाइलीकरण, दिव्यांग सुलभ शौचालय, हैंडवाशिंग यूनिट, कक्षा की फर्श पर टाइल्स, श्यामपट, रसोईघर, विद्यालय की समुचित रंगाई-पोताई, विद्यालय परिसर में दिव्यांग सुलभ रैंप एवं रेलिंग, कक्षा में उपयुक्त वायरिंग विद्युत उपकरण तथा विद्यालय का विद्युत संयोजन कार्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed