फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Akhilesh became the president, Rajendra Prasad became the secretary.

युवा अधिवक्ता समिति चुनाव: जीत के साथ अखिलेश बने अध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद सचिव

Sat, 07 Jan 2023 07:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 07 Jan 2023 07:20 AM IST
सार

तहसील परिसर में सुबह 10 बजे गहमागहमी के बीच मतदान शुरू हुआ, जो अपराह्न तीन बजे तक चला। इसके एक घंटे बाद शाम चार बजे परिणाम घोषित कर दिया गया। समिति के कुल 146 मतों में से 130 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया और उसमें से दो मत अवैध पाए गए। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अखिलेश मिश्र ने 77 मत प्राप्त किए और उनके प्रतिद्वंद्वी आनंद प्रताप सिंह को 51 मत मिले। इस तरीके से 26 मतों से अखिलेश मिश्र विजयी हुए।

विज्ञापन
Akhilesh became the president, Rajendra Prasad became the secretary.
युवा अधिवक्ता समिति चुनाव - फोटो : prayagraj

विस्तार

लालगंज तहसील की विंध्य युवा अधिवक्ता समिति के चुनाव में शुक्रवार को अध्यक्ष पद पर अखिलेश कुमार मिश्र विजयी घोषित किए गए। साथ ही सचिव पद पर राजेंद्र प्रसाद मौर्य को विजेता घोषित किया गया।

विज्ञापन

तहसील परिसर में सुबह 10 बजे गहमागहमी के बीच मतदान शुरू हुआ, जो अपराह्न तीन बजे तक चला। इसके एक घंटे बाद शाम चार बजे परिणाम घोषित कर दिया गया। समिति के कुल 146 मतों में से 130 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया और उसमें से दो मत अवैध पाए गए। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अखिलेश मिश्र ने 77 मत प्राप्त किए और उनके प्रतिद्वंद्वी आनंद प्रताप सिंह को 51 मत मिले। इस तरीके से 26 मतों से अखिलेश मिश्र विजयी हुए।
विज्ञापन

सचिव पद के लिए राजेंद्र प्रसाद मौर्य को 67 मत और प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र कुमार सिंह को 61 मत प्राप्त हुए। राजेंद्र प्रसाद मौर्य विजयी रहे। अन्य पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार जायसवाल, संयुक्त सचिव पद पर राजेश कुमार गुप्ता, पुस्तकालय पद पर प्रदीप कुमार दुबे, ऑडिटर पद पर राकेश कुमार प्रजापति, मीडिया प्रभारी पद पर अशोक कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गुलाम रसूल, जनार्दन मिश्रा, सत्य प्रकाश तिवारी, शरद कुमार मौर्य, नित्यानंद मौर्य, सुनील कुमार पाल, बृजेश कुमार मिश्रा को चुना गया है। चुनाव परिणाम की जानकारी संयुक्त रूप से निर्वाचन अधिकारी जीत नारायण दुबे एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मौर्य ने दी।

परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की एक प्रक्रिया है। सभी अधिवक्ताओं का समान अधिकार है। प्रत्येक मुद्दे पर मिलजुलकर अधिवक्ताओं के हितों की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस अवसर पर सुधीर पांडेय, विपिन तिवारी, सूर्य प्रकाश मिश्र, विजय मौर्य, बृजभूषण पांडेय, जयप्रकाश दूबे, बृजेश त्रिपाठी, मनोज दूबे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed