फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Akhilesh and company are the kingpins of mafia and corrupt people in UP: Keshav Maurya

यूपी में माफिया, भ्रष्टाचारियों की सरगना है अखिलेश एंड कंपनी : केशव मौर्य

Mon, 19 Aug 2024 03:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh and company are the kingpins of mafia and corrupt people in UP: Keshav Maurya
कछवां। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुले मन से तारीफ की है। मझवां विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेता दुनिया में नहीं है। इसी तरह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जैसा मुख्यमंत्री देश में नहीं है। जब इतने अच्छे नेता काम कर रहे हैं तो पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं है। हमें हर क्षेत्र में आगे रहना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत का इतिहास देखा जाए तो भाजपा सरकार सबसे अच्छा काम कर रही है। डॉ. विनोद बिंद के भदोही से सांसद बनने के बाद मझवां विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव होना है। इसके प्रभारी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बनाए गए हैं। इसी सिलसिले में उपमुख्यमंत्री रविवार को कछवां नगर पंचायत स्थित पंडित रामकिंकर उपाध्याय विकास विद्यापीठ परिसर पहुंचे। उन्होंने संगठन की बैठक को संबोधित किया। साथ ही चुनाव की तैयारियों की समीक्षा भी की है। उन्होंने डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां बताईं और कहा कि तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे उपमुख्यमंत्री बाद में हैं, पहले कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी मंत्रियों और विधायकों से कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का ध्यान रखने की अपील की।
विज्ञापन

उधर, उप मुख्यमंत्री ने बाद में मीडियाकर्मियों से बात की और विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश के कुछ नेता देशविरोधी ताकतों का साथ दे रहे हैं। वे भारत को आत्मनिर्भर बनना नहीं देखना चाहते हैं। यही दुनिया के कुछ देशों की भी मंशा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस का मोहरा बन चुके हैं। उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से पिछड़ों और दलितों को धोखा देकर अपने पतन की शुरूआत कर ली है। यूपी में माफिया, अपराधियों व भ्रष्टाचारियों का अगर कोई सरगना है तो वह अखिलेश यादव एंड कंपनी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हमें भले ही अपेक्षित परिणाम नहीं मिले, परंतु 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा दोबारा अपने सामर्थ्य से विपक्षी गठजोड़ को पराजित कर साबित करेगी कि वह अपराजेय है। कार्यकर्ता हमेशा से भाजपा के लिए सर्वोपरि रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाया कि संगठन सरकार से बड़ा था, बड़ा है और हमेशा बड़ा रहेगा। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, अनिल राजभर, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, विधायक रमाशंकर पटेल, रत्नाकर मिश्रा, राम कुमार विश्वकर्मा, सरोज कुशवाहा, अजय उपाध्याय, शिवशरण सिंह, राजन, डाॅ. तरुण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विजयपुरा-भटौली मार्ग पर स्थित डॉ. सरला सराफ पब्लिक स्कूल में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिन बूथों पर कम वोट पड़े हैं, कार्यकर्ता उन बूथों पर अपनी सक्रियता बढ़ाएं। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से संवाद भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed