{"_id":"668677de948c714e31087d5f","slug":"agriculture-minister-surya-pratap-shahi-visited-and-worshipped-maa-vindhyavasini-met-the-workers-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की उन्नति कर रही सरकारः मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर वाराणसी पहुंचे कृषि मंत्री, अफसरों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की उन्नति कर रही सरकारः मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर वाराणसी पहुंचे कृषि मंत्री, अफसरों के साथ की बैठक
Thu, 04 Jul 2024 03:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 04 Jul 2024 03:53 PM IST
सार
Mirzapur News: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सुरक्षा के साथ मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे। पुजारियों ने विधि-विधान से दर्शन-पूजन कराया।
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी का पूजन करते कृषि मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले में गुरुवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। तत्पश्चात उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके साथ ही जिले में होने वाले विकास कार्यों का भी हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का विकास कर रही सरकार
इसी क्रम में कृषि मंत्री वाराणसी भी पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में मंडल के कृषि अधिकारियों से साथ विशेष बैठक की। साथ ही हाथरस की घटना पर भी दुख जताया। बैठक में उन्होंने कहा कि आज खरीफ और स्पर्श बीज को लेकर अधिकारियों को अलर्ट रहना चाहिए। राजकीय बीज परिसर में काफी मात्रा में बीज उपलब्ध हैं। किसानों को इसका लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के लिए लाभकारी योजनाएं चला रही हैं। इसी कड़ी में 19 जुलाई को लखनऊ में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान किसानों को उन्नत खेती के बारे में विस्तृत तरीके से बताया जाएगा। किसानों को श्री अन्न की पैदावार बढ़ाने की भी जानकारी दी जाएगी।