फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Agricultural law made at the behest of companies

कंपनियों के इशारे पर बनाया गया कृषि कानून

Fri, 04 Dec 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Agricultural law made at the behest of companies
मिर्जापुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि उनकी इच्छा पाकिस्तान जाने की है। वह वहां गए नहीं है, लेकिन जाना चाहते हैं। कृषि कानून पर कहा कि यह कंपनियों के इशारे पर बनाया गया है। इससे गरीब किसानों को नुकसान है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपचंद्र जैन के निवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पड़ोसी बदला नहीं जा सकता। कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि कानून कंपनियों के इशारे पर बनाया है। यदि किसानों को उपज का मूल्य कंपनी नहीं देती है तो वह न्यायालय भी नहीं जा सकता, बल्कि एसडीएम उसका मामला सुलझाएगा। कांग्रेस किसानों के साथ है और उनकी लड़ाई में बराबर की भागीदार है। किसानों को उनका हक दिलाया जाएगा। कहा कि विश्व व्यापार संगठन सदैव से भारत पर दबाव बनाता रहा है, लेकिन कांग्रेस ने कभी इसे बर्दाश्त नहीं किया। कहा कि किसान मामले में पीएम मोदी ने शांता कुमार की कमेटी बनाई। आज अमित शाह ने भी कुछ कहा है। यदि पहले ही कह दिया होता तो इसकी नौबत ही क्यों आती। कहा कि इस मसले को इसीलिए सेलेक्ट कमेटी को भेजे जाने की मांग की जा रही थी, ताकि वहां चर्चा हो सके। कहा कि पीएम ने तो बिना चर्चा के ही इस बिल को पास करा दिया। कहा कि कांग्रेस सदैव से ईवीएम के लिए आवाज उठाती रही है। उन्हें ईवीएम पर कतई भरोसा नहीं है। यदि कोई साफ्टवेयर है तो उसका प्रोग्राम सार्वजनिक किया जाना चाहिए। जो वीवीपैट आता है तो उससे बेहतर है कि बैलट पेपर दिया जाय, यही हम चाहते हैं।
विज्ञापन

‘नकवी और शाहनवाज पर भी होनी चाहिए कार्रवाई’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि लव जिहाद बिल बनने से बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके तो इस कानून की सार्थकता है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद का कानून मुख्तार अब्बास नकवी व शहनवाज खां पर भी लागू होना चाहिए। यह कहने पर कि यह तो उत्पीड़न पर ही लागू होता है, उन्होंने कहा कि क्या पता उत्पीड़न हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed