फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Agra division won the title of overall champion

Mirzapur News: आगरा मंडल को ओवरआल चैंपियन का खिताब

Thu, 18 Sep 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Agra division won the title of overall champion
ओवरआल चैंपियन आगरा मंडल की टीम को ट्राफी प्रदान करते मुख्य अति​थि व अन्य, स्रोत सोशल मीडिया
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में चार दिनों से चल रही 69वीं राज्यस्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। इसमें अंडर 14 बालक वर्ग में कानपुर प्रथम रहा तो बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल ने बाजी मारी। ओवरआल चैंपियन आगरा मंडल के विजेताओं को मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयभान ने पदक दिया।
विज्ञापन

अंडर 14 के बालक वर्ग में दूसरे स्थान पर मुरादाबाद मंडल रहा तो तीसरे स्थान पर आगरा मंडल रहा। इसी वर्ग के बालिका संवर्ग में दूसरे स्थान पर लखनऊ तो तीसरे स्थान पर आगरा मंडल रहा। अंडर 17 के बालक वर्ग में आगरा मंडल प्रथम, गोरखपुर द्वितीय व मिर्जापुर मंडल तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में मुरादाबाद मंडल प्रथम, गोरखपुर द्वितीय तथा लखनऊ मंडल तृतीय स्थान पर रहा। अंडर 19 बालक वर्ग में वाराणसी मंडल प्रथम, आगरा द्वितीय व प्रयागराज तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में आगरा मंडल प्रथम, वाराणसी द्वितीय व लखनऊ मंडल तृतीय स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित ने प्रतिभागियों की सराहना की। कहा कि उन्होंने बहुत अच्छा प्रयास किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य जय सिंह, सतीश सिंह, रुपेश, रमाशंकर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे। चार दिन तक चले इस प्रतियोगिता में 18 मंडलों के एक हजार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed