फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After withdrawing their mass resignation, five office-bearers will now have to present their side.

Mirzapur News: सामूहिक इस्तीफा वापस लेने के बाद अब पांच पदाधिकारियों को रखना होगा अपना पक्ष

Thu, 01 Oct 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
After withdrawing their mass resignation, five office-bearers will now have to present their side.
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक में लिया निर्णय, एक अक्तूबर को अध्यक्ष कक्ष में होगी सुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बुधवार को हुई बैठक में पांच सदस्यों के सामूहिक इस्तीफा वापस लेने के आवेदन पर विचार किया गया। कार्यकारिणी ने सभी पांच सदस्यों को बृहस्पतिवार को अध्यक्ष के कक्ष में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है। इसके बाद विचार-विमर्श कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभयराज सिंह की अध्यक्षता और सचिव जंग बहादुर सिंह के संचालन में बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि निर्वतमान कार्यकारिणी के सदस्य श्याम बिहारी तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य सतीश कुमार सिंह, अवधेश कुमार द्विवेदी, उपसचिव प्रशासन दिलीप कुमार पांडेय और उपसचिव प्रकाशन नीरज कुमार तिवारी ने दो मई 2026 को अपने-अपने पद से सामूहिक इस्तीफा दिया था। इन इस्तीफों को स्वीकार कर लिया गया था।
विज्ञापन

अब पांचों सदस्यों ने अपने हस्ताक्षर से इस्तीफा वापस लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। कार्यकारिणी की बैठक में इस पर विचार करने के बाद सभी को एक अक्तूबर को दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच अध्यक्ष के कक्ष में उपस्थित होने के लिए पत्र भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन से मिली जानकारी के अनुसार पांचों सदस्यों की उपस्थिति के बाद उनके इस्तीफा वापस लेने के आवेदन पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने वाले सदस्य के आवेदन पर उनके उपस्थित होने के बाद ही विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed