फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After the wife, the husband also hanged himself

Mirzapur News: पत्नी के बाद पति ने भी फंदे से लटक कर दी जान

Tue, 30 May 2023 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
After the wife, the husband also hanged himself
चील्ह। थाना क्षेत्र के मुजेहरा खुर्द गांव में सोमवार को सुबह महुआ के पेड़ की डाल में गमछा के सहारे फंदे पर लटकता युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। एक वर्ष पहले पत्नी की फंदे पर लटक कर हुई मौत के मामले में पति जेल गया था। तीन दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुजेहरा खुद गांव निवासी शिवराम उर्फ भोला (31) पुत्र लक्षनधारी विश्वकर्मा का गांव के सिवान में महुआ के पेड़ की डाल से सोमवार को सुबह गमछा के सहारे फंदे पर लटकता शव मिला। सुबह ग्रामीणों ने युवक को फंदे पर लटका देख शोर मचाया। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे टेढ़वा चौकी प्रभारी चंद्रकांत तिवारी ने सीढ़ी लगाकर शव को फंदे से उरवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवराम की पत्नी रेशमा की 12 मई 2022 को पंखे पर लटक कर मौत हो गई थी। मायके वालों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें शिवराम विश्वकर्मा जेल गया था। तीन दिन पहले शुक्रवार को ही जेल से छूट कर घर आया था। सोमवार को फंदे पर लटक कर उसने जान दे दी। थानाध्यक्ष समर बहादुर ने बताया कि पेड़ पर फंदे से लटकता युवक का शव मिला है। जो पत्नी की मौत होने पर जेल गया था। तीन दिन पहले ही जेल से छुटकर आया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed