{"_id":"680340d76ed0f8080805794d","slug":"after-not-getting-a-wedding-invitation-from-his-maternal-uncle-house-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मामा के घर से शादी का निमंत्रण न मिलने पर युवक ने किया कीटनाशक का सेवन, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मामा के घर से शादी का निमंत्रण न मिलने पर युवक ने किया कीटनाशक का सेवन, हालत गंभीर
Sat, 19 Apr 2025 11:51 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:51 AM IST
सार
मामा के घर शादी का निमंत्रण न मिलने से युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। इलाज जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक मामा के घर से शादी का निमंत्रण न मिलने पर शुक्रवार को नाराज कीटनाशक का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव के निवासी युवक के मामा के पुत्र की शादी 20 अप्रैल को है। जिसमें मामा ने पुत्र की शादी का निमंत्रण भांजे को नहीं दिया। युवक पूरे जोर-शोर से शादी की तैयारी में सहयोग में लगा। लेकिन किसी बात को लेकर मामा ने भांजे को अपने पुत्र के शादी में निमंत्रण नहीं दिया।
विज्ञापन
जिससे नाराज 20 वर्षीय भांजे ने शुक्रवार की शाम को निमंत्रण न मिलने की नाराजगी व्यक्त करते हुए घर में रखा कीटनाशक पी लिया। देर शाम उल्टी होने व मुंह से झाग निकलने पर वह घर में बेहोश हो गया। उल्टी होने के बाद बेहोश हो जाने पर परिजनों को युवक के जहर पी लेने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
परिजनों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां पर युवक का इलाज चल रहा है। डॉक्टर महेंद्र चौधरी ने बताया कि युवक गंभीर हालत में आया था। उपचार के बाद स्थिति सामान्य हो गई है। अभी भी इलाज चल रहा है।