{"_id":"6161e6098ebc3e2edf65beb5","slug":"after-being-held-hostage-for-five-days-he-was-threatened-and-left-in-the-forest-mirzapur-news-vns6164018105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बंधक बनाने के बाद धमकी देकर जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बंधक बनाने के बाद धमकी देकर जंगल में छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेहरा। हलिया में जमीन विवाद को लेकर भूमाफिया ने एक युवक को बंधक बना लिया। पांच दिन बंद कमरे में बिना भोजन के रखने के बाद शनिवार को पटेहरा जंगल में छोड़ दिया। साथ ही धमकी भी दी कि गांव में गए तो मार दिए जाओगे। युवक के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ऐसे घटना से इंकार करते हुए जमीन के विवाद का मामला बताया।
हलिया थाना क्षेत्र के हलिया निवासी अरविंद का आरोप है कि 1997 में सड़क किनारे कृषि के लिए तीन परिवारों को छह बीघा पट्टा मिला था। इसपर भूमाफिया कब्जा चाह रहे हैं। सोमवार की रात तीन भूमाफिया 40 मजदूरों को लेकर अवैध निर्माण कराने लगे। रात में निर्माण होता देख मना करने पहुंचा तो भूमाफिया ने उसे हालिया जंगल में उठा ले गए। पिटाई करने के बाद एक कमरे में बंद कर दिया। पांच दिन बिना भोजन के रखा। शनिवार को पटेहरा जंगल में छोड़ने के बाद वापस घर लौटने पर जान से मारने की धमकी दी। अरविंद के पिता छविनाथ ने बताया कि बेटे के अपहरण के बाद मंगलवार को हालिया थाने पर लिखित शिकायत की थी। इस संबंध में हालिया थाना प्रभारी राजकुमार सिंह नेे बताया कि अपहरण का आरोप गलत है। दोनों का कई वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा है, इसलिए नया हथकंडा अपनाते हैं।