फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After a dispute with her husband, she consumed poison and died.

Mirzapur News: पति से विवाद के बाद जहर खाया, मौत

Mon, 29 Dec 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with her husband, she consumed poison and died.
राजगढ़। क्षेत्र के नदिहार गांव में शनिवार की रात पति से विवाद होने पर पत्नी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना क्षेत्र के नदिहार गांव निवासी सुनील ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। काम के बाद शनिवार की रात घर पहुंचा। किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर पत्नी सीमा (22) ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर सो गई। हालत विगड़ने पर देर रात उसे अचेतावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। वहां चिकित्सक जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि तीन तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। 10 माह की बच्ची है। राजगढ़ थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पारिवारिक कलह से तंग आकर युवती ने जहर खाया-जमालपुर। गांव निवासी 19 वर्षीय युवती ने पारिवारिक कलह से तंग आकर शनिवार की रात विषाक्त पदार्थ खा लिया। पुत्री की हालत खराब होने पर परिजन उसको इलाज कराने के लिए सीएचसी केंद्र ले आए। वहां से चिकित्सक ने बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। डाॅ. मनोज यादव ने बताया कि युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि युवती को बीएचयू वाराणसी में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed