फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After 27 hours , the body of the young man got lime carpet

चूना दरी से युवक का शव 27 घंटे बाद िमला

Thu, 14 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 14 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
After 27 hours , the body of the young man got lime carpet
नदी - फोटो : अमर उजाला
27 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद चूना दरी जल प्रपात के कुंड में डूबे युवक के शव को बुधवार की दोपहर वाराणसी के आदमपुर से आये  गोताखारों की मदद से बाहर निकाला जा सका। बुधवार को रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते कुंड की दह में फंसे युवक के शव को निकालने में गोताखारों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



बता दें कि वाराणसी के चिरईगांव निवासी दीपक उर्फ पांचू राजभर पुत्र मंगरू मंगलवार को अपने साथी सूरज मौर्या, राजकुमार, बेचनलाल, प्रकाश सिंह, राजेंद्र कुमार, रामभरोस, आदित्य कुमार के साथ अहरौरा क्षेत्र के चूना दरी जल प्रपात पर पिकनिक मनाने आया था।
विज्ञापन



पांचू सैंकड़ों फीट की ऊंचाई से गिरते  हुए झरनों के नीचे बैठ कर स्नान करने लगा। वह जल प्रपात के चट्टानों पर उभरी काई पर खड़ा होकर दूसरे छोर पर जाने का प्रयास करने लगा। इसी बीच फिसल कर युवक जल प्रपात के गहरे कुंड में चला गया और डूबने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसको साथियों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हुए। अन्य साथियों की सूचना मिलने पर पुलिस ने मंगलवार को चुनार से दो गोताखोरों को बुलवाया था लेकिन चुनार के गोताखोर पांचू के शव को खोजने में असफल रहे।



बुधवार की सुबह भी हताश चुनार के गोताखोरों को सफलता नहीं मिलता देख थानाध्यक्ष रमाकांत यादव ने वाराणसी के आदमपुर से छह सदस्यीय गोताखोरों की टीम को बुलवाया जो चूना दरी जल प्रपात के कुंड में ट्यूब व जाल के सहारे उतरे और घंटों कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार की दोपहर ढाई बजे कुंड से पांचू के शव को बाहर निकाला।


सैकड़ों फीट की ऊंचाई से गिर रहे पानी व रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते गोताखोरों को शव खोजने में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed