फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After 11 years, the tears of the sister spilled after meeting her brother Pravasi

11 वर्ष बाद भाई पुनवासी से मिलकर छलक पड़े बहन के आंसू

Sun, 03 Jan 2021 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
After 11 years, the tears of the sister spilled after meeting her brother Pravasi
मिर्जापुर। ग्यारह वर्ष से पाकिस्तान की जेल में बंद पुनवासी की वतन वापसी के बाद उसके आने के लिए भी कम जद्दोजहद नहीं हुई। हालांकि अमृतसर पहुंची बहन किरण, भाई को देखते ही फफक कर रो पड़ी। बहन तो भाई से मिलकर भावनाओं के वेग में बह गई। पर पाकिस्तान में दी गई यातनाओं के चलते स्मृति खो चुका पुनवासी जड़ हाल में खड़ा रहा। बहन और बहनोई उसे पुरानी बातों की याद दिलाते रहे।
विज्ञापन

11 वर्ष से पाकिस्तान की जेल में बंद पुनवासी के वतन वापसी के लिए एलआईयू इंस्पेक्टर इंद्र भूषण यादव के दो वर्ष के अथक प्रयास से उसके घर और परिजनों का पता चल सका। इसके बाद उसके वतन वापसी तो आसान रही, पर वतन वापसी से घर वापसी के लिए पुनवासी को इंतजार करना पड़ा। वो इंतजार पाकिस्तान के जेल में बंद होने से कम था, पर डेढ़ माह से अपने देश में होने के बाद घर वापसी लंबी होती जा रही थी। इसके बाद अमर उजाला ने पुनवासी के घर वापसी के लिए अभियान चलाया। इसका असर रहा कि डीएम सुशील कुमार पटेल और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह के पहल पर पुनवासी के घर वापसी की राह आसान हुई। डीएम ने उसकी बहन किरण और जीजा मुन्नू के साथ एक सिपाही मनोज कुमार का रिजर्वेशन कराया। एक जनवरी को वाराणसी के बेगमपुरा एक्सप्रेस से तीनों लोग अमृतसर के लिए रवाना हुए। ट्रेन के जालंधर रुकने पर सड़क मार्ग से शनिवार को बहन अमृतसर हेल्थ केयर सेंटर पर पहुंची। इस दौरान पुनवासी सो रहा था। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे उठाया। बहन अपने भाई को पाकर गले लगाकर फफक कर रोने लगी। उसके बहनोई मुन्नू की आंखें भी भर आईं। बहन किरण उसे पुरानी बातें बताकर उसकी भूली-बिसरी बातें याद दिलाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed