{"_id":"67f578ae5ebfaa56bb0816b4","slug":"adopted-151-patients-and-gave-them-nutrition-packets-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-132056-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 151 मरीजों को गोद लेकर दी पोषण पोटली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 151 मरीजों को गोद लेकर दी पोषण पोटली
विज्ञापन
मिर्जापुर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में द हंस फाउंडेशन ने 151 टीबी मरीजों को गोद लिया। इस मौके पर टीबी मरीजों को पोषण पोटली भेंट की गई।
सीडीओ विशाल कुमार ने मरीजों से नियमित रूप से दवा का सेवन और लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर दीप माला राय को प्रशस्ति पत्र दिया। सीएमओ डॉ. सीएल वर्मा ने टीबी मरीज के लिए उपलब्ध सुविधाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ओझा द्वारा टीबी के लक्षणों के बारे में बताया।
क्षय रोग विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव ने मरीजों से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी चैंपियन बनने की अपील की। इस दौरान जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार, अवध बिहारी कुशवाहा, पंकज सिंह, राजनाथ, अनुभव, आशुतोष, मनीष, आकाश आदि रहे।