फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ADG reviews security arrangements for Chief Minister's meeting

Mirzapur News: मुख्यमंत्री की सभा के लिए एडीजी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

Mon, 08 May 2023 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
ADG reviews security arrangements for Chief Minister's meeting
लालगंज। क्षेत्र के मिलिट्री मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा को देखते हुए रविवार को एक लाज में वाराणसी जोन के एडीजी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में एडीजी जोन वाराणसी रामकुमार ने सभा स्थल की व्यवस्था टू द प्वाइंट सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि व्यवस्था का रोड मैप सुनिश्चित किया गया है। उसके आधार पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर व्यवस्थित तरीके से सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने कहा कि सभा स्थल की व्यवस्था की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। नियमों के अनुपालन में व्यवस्था निर्धारित की गई है। डीआईजी आरके सिंह ने ब्रीफिंग कर बताया कि कार्यक्रम व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस की व्यवस्था की गई है। पुलिस अपने दायित्व का टू द प्वाइंट निर्वहन करेगी। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर कार्ययोजना बनाई गई है। इसके लिए सजगता बनाए रखने की जरूरत है। पुलिस फोर्स के कार्य सुनिश्चित किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने कहा कि सभा स्थल के प्रत्येक हिस्से में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मुख्यमंत्री की जनसभा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन एडिशनल एसपी, 10 सीओ, 26 इंस्पेक्टर, 93 सब इंस्पेक्टर, छह महिलाओं तथा 610 हेड कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। बैठक में मंडलायुक्त, आईजी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed