{"_id":"699ca920c4fa93c414049daa","slug":"adani-power-plant-employee-dies-after-falling-from-company-bus-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-149211-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अदाणी पावर प्लांट के कर्मचारी की कंपनी की बस से गिरने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अदाणी पावर प्लांट के कर्मचारी की कंपनी की बस से गिरने से हुई मौत
विज्ञापन
पावर प्लांट की बस से गिरकर मृत सुरेंद्र की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
भावां। मड़िहान बाजार के इंडियन बैंक के सामने रविवार रात अदाणी मेगा पावर प्लांट का कर्मचारी सुरेंद्र (42) कंपनी की बस से गिरकर घायल हो गया। सीएचसी मड़िहान से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सुरेंद्र (42) मड़िहान ददरी कला के 1600 मेगावाट के निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट में कार्यदायी संस्था पावर मेक में कार्यरत था। वह वेल्डिंग का कार्य करता था।
कंपनी ने कर्मचारियों को आवास से प्लांट तक आने के लिए बस की व्यवस्था की गई है। रविवार रात ड्यूटी समाप्त कर कंपनी की बस से मड़िहान बाजार स्थित आवास लौट रहा था। सुरेंद्र बस की गेट के पास खड़े थे। मड़िहान बाजार में सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बस का पहिया पड़ते ही वाहन का संतुलन बिगढ़ गया। गेट पर खड़े सुरेंद्र नीचे गिर गए। बस के पिछले पहिए की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उनके सहकर्मी ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र के दो पुत्र और एक पुत्री है। थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि अदाणी प्लांट के कर्मचारी की बस से गिरने के बाद चोट लगने से मौत हो गई। संवाद