फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused of tying the accused of molestation to a pillar and beating him

Mirzapur News: छेड़खानी करने के आरोपी को खंभे से बांधकर पिटाई करने का आरोप

Tue, 06 Feb 2024 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Accused of tying the accused of molestation to a pillar and beating him
लालगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को लोगों ने किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोपी को पकड़कर रस्सी से बिजली के खंभे में बांधकर पिटाई की। बाद में पीआरवी-112 पुलिस को बुलाकर आरोपी को उसके हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को प्रथम दृष्ट्या दोषी मानते हुए हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र एक गांव की किशोरी का एक युवक पीछा कर रहा था। किशोरी के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ कर खंभे से बांध दिया। इसके बाद पीआरवी-112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को लेकर थाने गई। एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने बताया कि किशोरी का पीछा करने के आरोपी युवक को लोगाें ने पकड़ कर खंभे से बांधा था। उसे हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह इस तरह की हरकत लगातार करता रहता है। महिलाओं के कपड़े भी चोरी करता है। उसे हिरासत में लिया गया है। तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी का मेडिकल कराया जाएगा कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है अथवा नहीं। उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed