फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused of tampering with biometric machine found to be true

बायोमेट्रिक हाजिरी में फर्जीवाड़ा: मिर्जापुर में चपरासी लगाता था प्रधानाचार्य की जगह अंगुली, ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 18 Sep 2022 05:30 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2022 05:30 PM IST
सार

मिर्जापुर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरौंधा में बायोमेट्रिक हाजिरी में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
Accused of tampering with biometric machine found to be true
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मिर्जापुर के  राजकीय बालिका इंटर कालेज बरौंधा में बायोमेट्रिक हाजिरी में फर्जीवाड़े के आरोप की जांच में शिकायत सही मिली। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बायोमेट्रिक मशीन मे छेड़छाड़ की गई थी। बताया कि परिचारक दाएं हाथ की मध्यमा अंगुली से प्रभारी प्रधानाचार्य की तो बायें हाथ की मध्यमा अंगुली से स्वयं की हाजिरी लगाता था।

विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक कामताराम पाल की गठित मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल डा. फतेह बहादुर सिंह और राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राज कुमार दीक्षित की दो सदस्यीय जांच टीम ने शनिवार की देर शाम जांच रिपोर्ट सौंप दी। बताया जा रहा है कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरौंधा के प्रभारी प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह को पत्रक सौंपकर जांच की मांग की थी।
विज्ञापन


उनका आरोप था कि पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्या का माह जुलाई और अगस्त 2022 का बायोमेट्रिक उपस्थिति को देखने तथा अगस्त माह की उपस्थिति पंजिका से पता लगा कि आकस्मिक अवकाश और अनुपस्थित रहने की तिथि में भी उपस्थिति दर्ज है। संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल ने बताया कि रिपोर्ट प्राप्त हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed