फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused of implicating husband in false case

पति को झूठे मुकदमें में फंसाने का आरोप

Sun, 04 Apr 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Accused of implicating husband in false case
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने जिलाधिकारी को तहरीर देकर उसके पति को छेड़खानी के झूठे मुकदमे में फंसाए जाने का आरोप लगाया है। मांग की कि मामले की जांच कर पति पर लगे झूठे मुकदमे हटाए जाएं।
विज्ञापन

विवाहिता ने बताया कि वह 19 वर्ष की है और अंतर्जातीय विवाह किया है। 11 अक्तूबर 2019 से कोर्ट मैरिज करने के बाद पति के साथ रह रही थी। उसकी शादी से माता-पिता और चाचा-चाची नाराज थे। पति को जान से मारने की धमकी देते थे। इसकी सूचना पुलिस में दी गई है, ग्रामीणों ने भी बीचबचाव किया इसपर मामला शांत हो गया। लेकिन कुछ समय बाद फिर से घरवाले धमकी देने लगे। शादी से नाराज चाचा ने पुत्री के साथ छेड़खानी और जातिसूचक शब्द प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए उसके पति और जेठ पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस उसके पति और जेठ को पकड़ कर ले गई। परिवार के लोग थाने गए तो बताया गया कि छेड़खानी और एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप लगाया कि उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। मामले की जांच कराकर पति के ऊपर से झूठा मुकदमा हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed