फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused of fraudulently getting a donation letter for 10 and a half bighas of land written

Mirzapur News: धोखाधड़ी कर साढ़े 10 बीघा भूमि का दान पत्र लिखवाने का आरोप

Mon, 09 Feb 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraudulently getting a donation letter for 10 and a half bighas of land written
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के लेदुकी गांव में छोटे भाई पर धोखाधड़ी कर साढ़े 10 बीघा भूमि अपने नाम दान पत्र लिखवाने का आरोप लगाया। गांव निवासी भुल्लन का आरोप है कि आठ दिन पूर्व तबीयत खराब होने पर छोटा भाई दवा कराने के लिए अपने घर ले गया था। उसी समय उसे तहसील ले गए और धोखे से उसकी साढ़े 10 दस बीघा भूमि का दान पत्र लिखवा लिया। इसमें इनके साथ दो गवाह भी शामिल हैं। दान पत्र लिखवाने के दो दिन बाद उसे घर छोड़ गए। घरवालों से आपबीती बताई तो परिजन अवाक रह गए। दोनों बेटे तहसील पहुंचकर मुआयना कराया तो पता चला की विपक्षी दान पत्र लिखवाकर सारी भूमि अपने नाम कर लिए हैं। मड़िहान तहसील व संतनगर थाने में विपक्षी भाई के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामला राजस्व विभाग का है। मामले की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed