फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused of culpable homicide arrested, police sent to jail

गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 06 Feb 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Accused of culpable homicide arrested, police sent to jail
पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को शनिवार को दोपहर में चुनार चौराहा के पास स्थित बस स्टैंड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी पर पारिवारिक कलह के दौरान अपने सगे चाचा पर मारपीट के दौरान धक्का देने का आरोप है, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के पट्टी खुर्द इलाके में बीते बुधवार को दोपहर में पारिवारिक कलह के दौरान हुए विवाद में अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की स्थिति पैदा हो गई। इस बीच भतीजे के धक्का देने पर चाचा बकरीद्दू (50) का सिर दीवार से टकरा गया। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी मौत हो गई। उनके पुत्र वसीम की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया तथा आरोपी युवक राजू उर्फ इमरान की तलाश में जुटी रही। शनिवार को दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी युवक राजू चुनार चौराहा स्थित बस स्टैंड पर खड़ा है तथा कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे नगर चौकी प्रभारी कुंवर मनोज सिंह ने घेराबंदी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed