फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused caught in theft murdered old woman

Mirzapur News: चोरी में पकड़े गए आरोपी ने वृद्धा की पीटकर की हत्या

Sun, 20 Aug 2023 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Accused caught in theft murdered old woman
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ग्रामीणों ने मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में जिस युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा था, उसने शनिवार को पियुरी गांव पहुंच कर खेत में काम कर रही वृद्धा को लाठी से मारकर घायल कर दिया। युवक ने वृद्धा को दांत से भी काट लिया। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पड़ोस के लोग हमले में घायल वृद्धा को उपचार के लिए पीएचसी ले गए। जहां से वृद्धा को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान डाॅक्टर ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को ग्रामीण जिस युवक को पकड़कर ले आए थे, उसे मोबाइल फोन बरामद करने के लिए ले गए थे। उसी युवक ने वृद्धा पर हमला किया।
विज्ञापन

संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव में शुक्रवार को सुबह ग्रामीणों ने मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। शनिवार को सुबह आरोपी युवक पियुरी गांव पहुंचा। वहां वह शकुंतला के घर में घुस गया। शकुंतला शोर मचाने लगीं तो उनके पति केशव तिवारी ने घर में घुसे युवक को दौड़ा लिया। उधर, वृद्धा चंद्रपति (65) शनिवार को सुबह दो पड़ोसी महिलाओं के साथ अपने मूंगफली के खेत की निराई-गुड़ाई कर रही थीं। युवक शकुंतला के घर से भागकर चंद्रपति के पास पहुंच गया। जहां रखे डंडे से चंद्रपति के सिर पर प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। कई जगह दांत से काट लिया। पास-पड़ोस के लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। बाद में संतनगर थाने को सूचना देकर आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पड़ोस के लोग घायल वृद्ध महिला को इलाज के लिए पटेहरा पीएचसी ले गए। जहां डाॅ. बहाल अहमद ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। महिला के पति की नौ वर्ष पहले ही मौत हो गई थी। महिला के दो पुत्र लालधर व देव कुमार पटेल वाराणसी रहते हैं। ग्रामीणों ने उनको सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मामले की जांच करने एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति पहुंचे। थानाध्यक्ष राम नारायण राम ने बताया कि आरोपी अरविन्द कोल उर्फ डागा पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। एएसपी सिटी ने बताया कि गांव में पहुंचे युवक ने पहले एक महिला से विवाद किया। इसके बाद खेत में वृद्धा को लाठी से मारकर दांत काट लिया। हमले में घायल वृद्ध महिला की अस्पताल में मौत हो गई। आरोपी पकड़ लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। युवक को शुक्रवार को ग्रामीण पकड़कर थाने ले आए थे। उसके बाद मोबाइल फोन बरामद कराने के लिए ग्रामीण उसे लेकर चले गए थे। थाने से आरोपी नहीं भागा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed